नैनोटेक्नोलॉजी क्या है | नैनोटेक्नोलॉजी | आयरन मैन



गर आपने एवेंजर इंफिनिटी वॉर मूवी देखी है तो आपने नैनो टेक्नोलॉजी शब्द अवश्य सुना होगा तो क्या आपने सोचा है कि नैनो टेक्नोलॉजी क्या है??  क्या नैनो टेक्नोलॉजी की मदद से आयरन मैन का सूट बनाया जा सकता है??

नैनोटेक्नोलॉजी क्या है | नैनोटेक्नोलॉजी | आयरन मैन


• नैनो टेक्नोलॉजी क्या है-


 नैनो टेक्नोलॉजी की अवधारणा सबसे पहले प्रसिद्ध फिजिसिस्ट  रॉबर्ट फिनमैन  ने दी थी। नैनो टेक्नोलॉजी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम 'नोरियो तमगुची [Norio Tamguchi]' ने किया था। विज्ञान के अंतर्गत हम विशाल ब्रह्मांड से लेकर इलेक्ट्रॉन तक सभी चीजों का अध्ययन करते हैं इतने अधिक विषयों का अध्ययन करने के लिए विज्ञान को अनेकों शाखाओं में बाटा गया है ।   यदि हम पैमाना की बात करें तो 1 मीटर का एक बिलियन वा हिस्सा ही नैनो कहलाता है तथा 100 नैनोमीटर से छोटे कण नैनो कण कहलाते हैं अत्यंत सूक्ष्मा कार के कारण नैनो कणों की रासायनिक और भौतिक गुण धर्मों को बदला जा सकता है। विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत इन नैनो कणों का अध्य्यन किया जाता है वह 'नैनो तकनीकी' या नैनोटेक्नोलॉजी कहलाती है।
   

हम अपने आसपास जो भी चीजें देखते हैं वह सभी परमाणु से मिलकर बनी होती हैं फिर चाहे वह रूई हो या लोहा तो क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर रूई इतना कोमल और लोहा इतना मजबूत क्यों है??

इसका उत्तर है परमाण्विक संरचना इसका अर्थ यह हुआ की किसी भी तत्व के परमाणुओं में उलटफेर कर उसके गुण  धर्म में  परिवर्तन किया जा सकता है। अर्थात लोहा भी रुई की तरह बन सकता है। जो एलिमेंट्स वास्तविक दुनिया में हमें इंसुलेटर लगती है वह भी नैनो लेवल पर सेमीकंडक्टर या कंडक्टर की तरह व्यवहार कर सकती है। इसी तकनीक का प्रयोग आयरन मैन सूट में किया गया है यदि हम एक ऐसी कोई चीज़ बनाने में सफल हो जाएं जोकि अत्यंत हल्की हो तथा लोहे के सामान मजबूत हो तो फिर क्या कहना!! नैनो टेक्नोलॉजी के बारे में और क्या ही बोलूं अगर आप टोनी स्टार्क के फैन हैं तो मेरी भावनाएं समझेंगे। 

                 नैनो टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर हमने कई प्रयोगो में सफलता प्राप्त की है जैसा जिंक की संरचना मैं बदलाव कर उसे पारदर्शी बनाया जा सकता है इसी प्रकार कॉपर में कुछ बदलाव कर उसे विषाणु को नष्ट करना में  प्रयोग किया जा सकता है ।

क्या नैनो टेक्नोलॉजी की मदद से आयरन मैन का सूट बनाया जा सकता है??

अब बात करते हैं आयरन मैन शूट की तो इंफिनिटी वॉर में आयरन मैन सूट नैनो टेक्नोलॉजी से बना हुआ है अगर हम वर्तमान के बात करें तो हमारे पास कोई ऐसा तत्व नहीं है जो वजन में तो बहुत हल्की हो किंतु अत्यंत मजबूत हो फिलहाल तो नैनो टेक्नोलॉजी मैं हमने उतनी उन्नति नहीं की है किन्तु भविष्य में शायद या संभव हो।
                अब मान लिया कि हमने सूट बना भी लिया तो फिल्म की भांति उपयोग के लिए  हमें अत्यंत ऊर्जा की आवश्यकता होगी हमारे पास हमारे कोई अर्क रिएक्टर भी नहीं है अतः सूट में ऊर्जा की सप्लाई और भी बड़ी समस्या होगी। अब ऐसा नहीं है कि आर्क रिएक्टर कोई काल्पनिक चीज है हमारे पास आर्क रिएक्टर की भांति ही कई न्यूूूक्लियर रिएक्टर [ फ्यूज़न रिएक्टर ] है किंतु उनमें कार्य करने के लिए भी हमारे वैज्ञानिकों को विशेष प्रकार का वस्त्र पहनना पड़ताा है ताकि इसके खतरनाक रेडिएशन सेे बचा जा सके और यह बड़े-बड़े स्टेडियम केे बराबर होताा है अतः इसे आर्क रिएक्टर की भांति छोटा बनाना तो बहुत मुश्किल है और बाकी हानिकारक किरणों के साथ शरीर में लगाना तो नामुमकिन है ही।


हां  नैनो टेक्नोलॉजी की मदद से आयरन मैन का सूट बनाया जा सकता है, किन्तु फिलहाल तो यह हमारे लिए असम्भव  है। 


• उपयोग -

             नैनो टेक्नोलॉजी का उपयोग हर क्षेत्र में होता है जैसे विद्युत,यांत्रिकी, रोबोटिक्स,चिकित्सा, ब्यूटी ,सैन्य, फार्मा, मेडिकल, कृषि आदि।  हमारा पूरा भविष्य नैनो टेक्नोलॉजी पर टिका हुआ है इसीलिए यह टॉपिक हमारे प्रारंभिक पाठ्यक्रम में अवश्य जुड़ना चाहिए।।


आशा है आपको या ब्लॉग पसंद आया होगा कृपया यह जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें
                 धन्यवाद !!

Post a Comment

और नया पुराने