वैद्युत क्षेत्र क्या है | वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता, वैद्युत विभव, वैद्युत स्थितिज ऊर्जा,समविभव पृष्ठ तथा वैद्युत द्विध्रुव |

वैद्युत क्षेत्र क्या है,  वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता, वैद्युत विभव, वैद्युत स्थितिज ऊर्जा,समविभव पृष्ठ तथा वैद्युत द्विध्रुव

पिछले ब्लॉग में हमने आवेश ,आवेश के प्रकार, गुणधर्म, वैद्युत बल और कूलाम के नियम के बारे में जाना यदि आपने व ब्लॉक नहीं देखा है तो नीचे क्लिक करें ↡↡↡


"ये अपुन का एरिया है" अगर इस फिल्मी डायलॉग का मतलब आप समझते हो तो आपको विद्युत क्षेत्र को समझने में कोई दिक्कत नहीं होगी जिस प्रकार उतने क्षेत्र में 'हीरो ' का एक पावर होता है ठीक उसी प्रकार  आवेश के चारों ओर कब क्षेत्र जहां पर कोई अन्य आवेश एक बल का अनुभव करता है वह क्षेत्र   'विद्युत क्षेत्र'  कहलाता है इसका कोई गणितीय निरूपण नहीं होता।

● वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता-

            किसी वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात करने के लिए हमें एक टेस्ट पॉजिटिव चार्ज की आवश्यकता होगी यदि इस टेस्ट चार्ज को किसी विद्युत क्षेत्र में रखें तो इस पर कितना बल लगेगा अर्थात वैद्युत क्षेत्र कितना तीव्र है इस बात की जानकारी को ही वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता कहते हैं।

इसे इसे व्यक्त करते हैं यदि कोई टेस्ट चार्ज q० हो तथा उस पर लगने वाला बल F हो तो वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता-
                        E=F/q०

मात्रक और विमा नहीं बताऊंगा यह ढूंढना आप का कार्य है।

यह तो बात हुई वैद्युत क्षेत्र और उसके तीव्रता की किंतु क्या आप इससे वैद्युत क्षेत्र की कल्पना कर सकते हैं नहीं कक्षा 11 की भांति यह कोई ऐसा टॉपिक नहीं है जिसे हम दैनिक जीवन में देखते हैं जैसे लिफ्ट का  ऊपर जाना मोटर गाड़ी का चलना प्रक्षेप्य गति के उदाहरण आदि
       इसी समस्या को दूर करने के लिए हमारे प्रिय वैज्ञानिक माइकल फैराडे ने वैद्युत क्षेत्र रेखाओं का कांसेप्ट प्रस्तुत किया।
• यह रेखाएं धन आवेश या अनंत पर शुरू होकर ऋण आवेश पर खत्म होती हैं।
• यह रेखाएं ना तो कभी एक दूसरे को काटते हैं और ना ही एक बंदूक का निर्माण करते हैं
•किसी निश्चित क्षेत्र मैं जितनी अधिक यह रेखाएं होंगे वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता भी उतने ही अधिक होगी।
• चालको अर्थात कंडक्टर की सतह से यह रेखाएं लंबवत शुरू होती हैं या खत्म होती है।                                                          
       elecric field line,वैद्युत क्षेत्र रेखाओं
                                                   image source- wikimedia commons

 वैद्युत स्थितिज ऊर्जा-

          " वैद्युत बल के विरुद्ध किया गया कार्य "


 वैद्युत विभव-

"किसी टेस्ट चार्ज को अनंत से वैद्युत क्षेत्र के किसी बिंदु तक लाने में किया गया कार्य।"             
                           V=U/q०

• वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता तथा वैद्युत विभव में संबंध-
                           dV=-E.dr 
                   dV=-Edrcosθ
● समविभव पृष्ठ

"उन सभी बिंदुओं का बिंदुपथ जिनके लिए वैद्युत विभव का मान समान हो।"                                    अर्थात् ,
किसी समविभव पृष्ठ के सभी बिंदुओं पर विद्युत विभव का मान समान होता है।

 वैद्युत द्विध्रुव

"दो बराबर परंतु विपरीत आवेश जब एक दूसरे से थोड़ी दूरी पर रखे हो तो ऐसा निकाय वैद्युत द्विध्रुव कहलाता है।"
Dipole,elecric Dipole image,

                                                             image source-wikimedia commons
• वैद्युत द्विध्रुव आघूर्ण (p)=q×2a
जहां q आवेश का परिमाण तथा 2a दोनों आवेशों के बीच की दूरी है।

                                                                     
                                                                     Formula Table

आशा है आपको या ब्लॉक पसंद आया होगा कृपया इसे अधिक से अधिक शेयर करें और हमें सोशल मीडिया फॉलो करें ।किसी एक टॉपिक को यदि आप विस्तार से जानना चाहते हैं तो कृपया कमेंट करें।

©infowalaharsh

2 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने