ब्रह्मांड की उत्पत्ति - बिग बैंग | BIG BANG |

ब्रह्मांड की उत्पत्ति,बिग बैंग,BIG BANG,infowalaharsh

कितनी सुंदर है हमारी यह दुनिया यह तारे, ग्रह, पेड़-पौधे, मंदाकिनी,पशु-पक्षी यह सब देख कर क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इन का निर्माण कैसे हुआ ?? कैसे बनी ये दुनिया?? 
आखिर ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई कैसे??

इन सभी सवालों का जवाब है बिगबैंग इस महा विस्फोट के बाद ही हमारी यह दुनिया अस्तित्व में आई लेकिन आखिर यह बिग बैंग है क्या ?? आखिर ये थ्योरी अस्तित्व में आई कैसे ??
बिग बैंक सिद्धांत प्रसिद्ध वैज्ञानिक और पादरी जॉर्ज लेमैत्रे ने सन 1927 में दिया था यह सिद्धांत अल्बर्ट आइंस्टाइन के सामान्य सापेक्षता सिद्धांत पर आधारित था किंतु इस सिद्धांत का सत्यापन एडविन हबल द्वारा किया गया।
  यह कहानी है बीसवीं सदी की जब मशहूर एस्ट्रोनॉमर सर एडविन हबल, टेलिस्कोप से एंड्रोमेडा गैलेक्सी की पढ़ाई कर रहे थे लेकिन तभी उन्होंने देखा कि सारी गैलेक्सिया हमसे लगातार दूर जा रही हैं अर्थात गैलेक्सीयों के बीच की दूरी लगातार बढ़ती जा रही है तो अगर हम समय में थोड़ा पीछे जाएं तो एक समय ऐसा रहा होगा जब यह सभी चीजें एक ही बिंदु में केंद्रित होंगे और यही से जन्म हुआ बिग बैंग थ्योरी का।

आज से करीब 13.8 अरब वर्ष पूर्व हमारा पूरा ब्रह्मांड एक परमाणु से भी छोटे आकार के गोले में केंद्रित था ।उस वक्त ना तो समय का अस्तित्व था और ना ही स्पेस का। उस बिंदु का तापमान और ऊर्जा अनंत थी लेकिन तभी किसी अनजाने कारण से इसमें एक महा विस्फोट हुआ और 1 सेकंड के करोड़वें हिस्से में ही सारी एनर्जी फैल गई और इस फैलाव के कारण धीरे-धीरे टेंपरेचर कम होने लगा और ग्रहों तारों का निर्माण होने लगा। 


                  
     यह थी कहानी हमारे ब्रह्मांड के निर्माण की। किंतु और भी अनेकों अलग-अलग थेओरिया(Theories) हैं जो ब्रह्मांड की उत्पत्ति के विषय में बताते हैं किंतु इनमें बिग बैंग को ही सर्वमान्य माना जाता है। ऐसे कई सबूत हैं जो बैंक पुष्टि करते हैं जैसे- कॉस्मिक बैकग्राउंड रेडिएशन

अंतरिक्ष के खाली स्थानों में टेंपरेचर एब्सलूट जीरो होना चाहिए किंतु मशहूर वैज्ञानिक अर्नो पेन्सिअस और रॉबर्ट विल्सन ने पाया कि यह तापमान एब्सोल्यूट जीरो से अधिक है इस बात पर उन्होंने अनेकों प्रयोग किया और यह निष्कर्ष निकाला कि यह अतिरिक्त ऊर्जा बिग बैंग  के बाद निकलने वाली रेडिएशन के वजह से है। जो बिग बैंग  की पुस्टि करते हैं। 

 आशा है आपको या ब्लॉक पसंद आया होगा कृपया इसे अधिक से अधिक शेयर करें और  मन में कोई सवाल हो तो कमेंट करें धन्यवाद!!!

4 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने