क्या होगा यदि पृथ्वी का अक्षीय झुकाव बदल दें???

क्या होगा यदि पृथ्वी का अक्षीय झुकाव बदल दें???

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारी पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है । इसी झुकाव के कारण मौसम बदलते हैं। किन्तु ये अक्षीय झुकाव आरम्भ से ना था । अंतरिक्ष मे खगोलीय पिंडों के संघट्ट द्वारा चाँद के निर्माण से पूर्व तक हमारी पृथ्वी 0° से 85° तक अपने अक्षीय झुकाव को बदलती रहती थी । हमारे उपग्रह चंद्रमा के निर्माण के बाद ही पृथ्वी का झुकाव 23.5° पर स्थिर हुआ लेकिन क्या होगा यदि पृथ्वी का झुकाव 23.5° ना हो ?

              चूँकि इस अक्षीय झुकाव के कारण ही मौसम बोलते हैं इसलिए झुकाव को बदलने पर सर्वाधिक असर हमारे मौसम पर ही पड़ेगा। 
           चलिए अपनी धरती को 180° पर घुमाते हैं इससे हमारा मौसम बिल्कुल विपरीत हो जाएगा। जहां ठंडक   होगी वहाँ गर्मी और गर्म  स्थानों पर ठंडी हो जाएगी तथा सूर्योदय पश्चिम दिशा में होगा।



          अक्षीय झुकाव 0° करने पर तो परिस्थितियां और भी विषम हो जाएंगी जिस स्थान पर जो भी मौसम होगा वही हमेशा बना रहेगा अर्थात मौसमों का परिवर्तन ही बंद हो जायेगा।
     सबसे भयावह परिणाम तो इसे 85 डिग्री पर घुमाने पर दिखेंगे। दोनों ध्रुवों पर 6 महीने गर्मी और 6 महीने ठंड़क पड़ेगी जिससे ध्रुवों पर मौजूद सारी बर्फ पिघल जाएगी वही 6 महीनों के अंधकार के कारण वनस्पतियाँ नष्ट हो जाएंगी केवल कुछ एककोशिकीय जीव ही इस विषम वातावरण को झेल पाएंगे और हमारा अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।।

आशा है आपको यह ब्लॉग पसद आया होगा कृपया इसे अधिक से अधिक शेयर करे और हमे सोशल मीडिया पर फॉलो करे। 

पूरा पढ़ने  के लिए  धन्यवाद   !!!


      

Post a Comment

और नया पुराने